हिमाचल

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के द्वारा हिमाचल टैक्सी ड्राइवर की हत्या और उसके बाद हिमाचल में गाड़ियों से तोड़फोड़ के बाद पंजाब में भी हिमाचल की गाड़ियों को रोका जा रहा है। जिससे  टैक्सी चालको के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। इन घटनाओं के बाद जहां हिमाचल के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

इसी मामले को लेकर शिमला टैक्सी यूनियन के लोग पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले और विवाद को सुलझाने की मांग उठाई। टैक्सी चालकों का कहना है कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा सभी टैक्सी ऑपरेटर को भुगतना पड़ रहा है।

वह चाहते हैं कि दोनों राज्यों का आपसी भाईचारा बना रहे। दोनों राज्यों के टैक्सी  ऑपरेटर सयम रखें। दोनों राज्यों के ऑपरेटर भी लगातार आपस में बातचीत कर रहे हैं। सरकार भी पंजाब के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के पर्यटक टैक्सी चालक को मारकर गाड़ी में पंजाब ले गए रास्ते में कहीं पर भी नाके पर चेकिंग नहीं की गई उन्होंने कहा कि नाकों पर चेकिंग होनी चाहिए।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटर का विवाद बड़ा नही है। सरकार इसको सुलझाने के लिए बात करेगी। टैक्सी चालक का मर्डर दुखद घटना है। दोनों प्रदेशों को आपसी सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

7 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

7 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

7 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

7 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

7 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

13 hours ago