कांगड़ाः दिवाली की रात एक चिंगारी ने 8 कमरों के स्लेटपॉश मकान को जलाकर किया खाक

जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर में जहां दीपावली की रात बड़ी धूमधाम से मनाई गई। वहीं तीन भाइयों और उनके परिजनों को यह कभी न भूलने वाले जख्म दे गई। जहां एक तरफ लोग पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी करने में मशगूल थे। वहीं एक चिंगारी ने रिट गांव में आठ कमरों के स्लेटपॉश को जलाकर खाक कर दिया। मकान मालिक कल्याण चंद और उसके दोनों भाइयों का बताया जा रहा है जो अपने-अपने पक्के मकान बनाकर उनमें रहते थे और पुस्तैनी स्लेटपॉश मकान को स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसमें उन्होंने अपने-अपने घर का सामान ट्रंक इत्यादि और गांव की कमेटी का टेंट, कुर्सियां और अन्य सामान रखा हुआ था। आगजनी में घर में रखे सामान के साथ लगभग 5 लाख रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11:45 बजे बाहर से आवाज सुनाई देने पर उन्हें बाहर पुश्तैनी मकान में आग लगी देखी। इस दौरान अग्निशमन विभाग जयसिंहपुर और पुलिस थाना लम्बागांव में भी सूचना दी गई। तब तक गांव वालों की सहायता से कुछ सामान बाहर निकाल दिया गया था। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम  ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से मौके पर पहुंचे एएसआइ जसवंत सिंह ने कल्याण चन्द और उनके भाइयों के बयान दर्ज किए। जिसमें किसी पर भी कोई संदेह नहीं जताया गया। घटना की पुष्टि लंबागांव थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने की है।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

9 hours ago