ऊना: चलती कार में अचानक भड़की आग, लाखों का नुकसान

ऊना के बंगाणा के तहत कुरियाला में मंगलवार देर रात एक कार में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। आगजनी में कार में रखा 45 हजार का केश भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सन्तोषगढ़ निवासी रविंद्र की कार को कुंगनकला निवासी अरुण चला रहा था। कुरियाला के समीप पहुंचते ही कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर सवार दोनों युवकों ने किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोग भी आग बुझाने को कूद पड़े। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन, कार पूरी तरह से जल गई। वहीं, कार में रखी 45 हजार की नकदी भी जल गई। कार में आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नही हो पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago