Follow Us:

ऊना: आग की चपेट में आने से झुलसी किशोरी, हालत नाजुक

रविंदर कुमार |

ऊना में अंब के तहत बेहड़ी में आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई।  गंभीर हालत में पीडि़ता को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बेहड़ी निवासी वर्षा शुक्रवार दोपहर स्कूल से वापिस घर पहुंची। रसोई में वह चाय बना रही थी, इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

किशोरी की चीखें सुनकर परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने आग पर काबू भी पा लिया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। परिजन उसे साथ अस्पताल में ले गए। जहां से उसे अंब लाया गया, लेकिन अंब से भी उसकी नाजुक होती हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।