ज्वालाजी पंचायत प्रधान पर गांव की महिला ने लगाए संगीन आरोप

ज्वालाजी की एक पंचायत के प्रधान पर उसी क्षेत्र की ही रहने वाली एक महिला ने संगीन आरोप लगाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उक्त प्रधान ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की है। डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर धारा 452, 454A, 504, 506 के तहत मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला बीते 18 जून शाम के समय का है। महिला ने थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति के साथ तलाक हो गया है और वह अपने बच्चों के साथ माता पिता के घर रहती है। महिला का आरोप है कि 18 जून को शाम को 6 बजे के करीब जब वह घर में अकेली थी तो पंचायत प्रधान जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच प्रधान ने उसके साथ हाथापाई भी की और उसके कपड़े तक भी फाड़ डाले।

महिला का कहना है कि इस बीच उसने अपने बचाव के लिए ज़ोर से चिल्लाना शुरू किया। तभी उनकी माता घर पर पहुंच गई और उन्हें देखकर पंचायत प्रधान यहां से रफू चक्कर हो गया। जाते समय प्रधान उसे और उसकी माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर गया। यही नहीं महिला का आरोप है कि पंचायत प्रधान पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुका है। उधर, इस पूरे मामले पर पंचायत प्रधान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। प्रधान ने कहा कि उसे बेवजह बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बहरहाल पुलिस इस मामले में सभी के बयान दर्ज़ कर रही है। साथ ही मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

1 hour ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

1 hour ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago