Follow Us:

बारिश बनी आफत: पेड़ गिरने से महिला घायल, मकान का ढंगा भी गिरा

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर में शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। जिसके चलते सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। आज सुबह वन विभाग के ऑफिस के पास एक मकान का ढंगा गिर गया। जिसके साथ एक पेड़ भी सड़क पर आ गिरा जिसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला 45 साल की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।