Follow Us:

ऊना: महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

नवनीत बत्ता |

ऊना उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद महिला का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। अभी तक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार ऊना उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने गत देर सायं संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत में उपचार के दौरान उसके द्वारा ज़हर का सेवन पाया है।

फिलहाल, महिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती है। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि महिला की हालत किसी जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी और अब महिला की हालत पहले से बेहतर है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पीड़ित महिला और परिजनों के बयान दर्ज  छानबीन शुरू कर दी है।