Follow Us:

चंबाः भरमौर में दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिरी पिकअप, युवक की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला चंबा में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां भरमौर उपमंडल में रात करीब 9बजे एक पिकअप हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरी जिसमें सवार युवक की मौत हो गई।  युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गांव गरीमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपनी पिकअप पर सवार होकर भरमौर से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान चलेड़ गांव के पास पहुंचने पर पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में गिरी और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्रों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि रात को अंधेरा होने के कारण दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि अनिल कुमार कई सालों से पिकअपको सुरक्षित तरीके से चला रहा था और वह इस रास्ते से अपना आना जाना करता है।