<p>ऊना के बंगाणा की ग्राम पंचायत डोहगी के कोटला खास गांव में (30) युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान अश्वनी पुत्र सलवंत सिंह निवासी कोटला खास के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने से पहले अश्वनी ने घर में ही शराब का सेवन किया था।</p>
<p>जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को अश्वनी घर पर अकेला मौजूद था। जबकि भाभी काम से बाहर गई हुई थी। अश्वनी की भाभी जब घर पहुंची, तो देखा कि अश्वनी कमरे में पंखे से झूल रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।</p>
<p>अश्वनी ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर अभी तरह कोई जानकारी नहीं है। एसपी दीवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से भी मामले पर बात की जा रहा है।</p>
<p> </p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…