Follow Us:

जयसिंहपुर: ब्यास में नहाना युवक को पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा

अजीत वर्मा |

जयसिंहपुर में लम्बागांव ब्यास-हड़ोटी खड्ड के संगम स्थल के करीब एक युवक के डूब गया। जानकारी के अनुसार राजवीर (21)  निवासी लोअर लम्बागांव सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपने दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने उतरा था कि अचानक पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। उसके अन्य साथियों ने शोर मचाया और घटना की सूचना लोगों और पुलिस को दी।

पुलिस और अग्निशमन विभाग के संयुक्त दल ने लम्बागांव से लेकर आलमपुर तक ब्यास नदी के किनारों में तलाश शुरू कर दी है लेकिन, अभी तक किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी है।