Follow Us:

चंबा में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों में 2 की हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा में एक बस हादसे में यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। नए साल के पहले ही दिन चंबा से रठियार जा रही निजी बस दुर्घटना की शिकार हो गई। शाम पांच बजे निजी बस शीतल पुल के पास लुढ़कते हुए रावी नदी में जा गिरी।

हादसे के दौरान बस में सवार 5 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का उपचार चंबा के अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि बस संबंधित रूट पर नहीं चलती थी। जिसकी वजह से इसमें यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। सिर्फ पांच ही लोग बस में सवार थे। हालांकि, अभी तक घायलों से संबंधि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।