<p>मनाली रोहतांग मार्ग में गुलाबा के पास एक पर्यटकों से भरी टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें सवार गुजरात के 7 पर्यटक घायल हो गए है। घायल पर्यटकों को मनाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब टाटा सूमो गुजरात के पर्यटकों को रोहतांग घूमाकर मनाली लौट रही थी कि गुलाबा के पास अचानक वाहन अनियंत्रत हो गया और सड़क से नीचे जाकर दूसरी सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वक्त रहते घायलों को निकाला और अस्पताल में दाखिल करा दिया।</p>
<p>चश्मदीदों के मुताबिक गाड़ी जब संतुलन खोकर गिरने लगी तभी ढलान पर मौजूद पेड़ों की वजह से वह रुक गई। वर्ना बहुत बड़ा हादसा हो जाता। एक तरह से कहें तो पेड़ों ने लोगों की जान बचा ली।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1663).jpeg” style=”height:446px; width:670px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…