Follow Us:

कुल्लू: आनी के निगालीकैंची में मिला दुर्घटनाग्रस्त वाहन, शव ढांक में फंसा

गौरव, कुल्लू |

आनी के निगालीकैंची के ढांक में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला है और इसके साथ ही ढांक में एक शव भी फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले की है। इसका पता उस समय चला जब क्षेत्र की महिलाएं निगालीकैंची ढांक में घास काटने गई हुई थी और उन्होंने ढांक में एक व्यक्ति के शव को फंसा हुआ देखा और उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और साथ में आनी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का रूख कर दिया है और शव को ढांक से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त ढांक से निकालने के बाद ही हो पाएगी। वाहन किसका है इसका भी पता लगाया जाएगा।

एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल के अनुसार पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने का प्रयास कर रही है और साथ में दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी ढांक में फंसा हुआ है जिससे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन किसका और हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति कौन है। पुलिस इसकी जांच करेगी, उनके अनुसार फिलहाल पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने के लिए दमकल विभाग और ग्रामीणों का भी सहयोग ले रही है।