Follow Us:

कांगड़ा: शाहपुर में महिला की हत्या करने वाला आरोपी ग़िरफ्तार

बिट्टु सूर्यवंशी |

कांगड़ा के शाहपुर इलाके के तहत रेहलूं गांव में महिला के शव मामले में पुलिस ने आरोपी को ग़िरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किशन कुमार पड़ोस के गांव का रहने वाला है। उसने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात की जगह के आसपास ही खड्ड में छिपा बैठा था। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घेराबंदी करके उसे दबोचा गया। पुलिस को ये ख़बर एक उक्त आरोपी के साथ शराब पीने वाले आदमी ने दी और उन्होंने गवाही देने को भी कहा है। कांगड़ा एसपी संतोष पटियाल ने इस मामले की पुष्टि की है।

ग़ौरतलब है कि शाहपुर के रेहलू गांव में एक 55 वर्षीय महिला का शव जंगल में संदिग्ध हालातों में मिला था। महिला के शरीब में काफी गंभीर चोटें थी, जिसे देखकर गांव के लोगों ने रेप के बाद हत्या का आशंका जताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमें आज आरोपी को ग़िरफ्तार कर लिया गया।