Follow Us:

पुलिस मुख्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर ACP ने की खुदकुशी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली पुलिस के मुख्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर एक एसीपी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। एसीपी के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास से कोई सूइसाइड नोट मिला है या नहीं अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसीपी दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और करीब 10 बजे उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। गंभीर रूर से घायल एसीपी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। खुदकुशी करने वाले एसीपी का नाम प्रेम बल्लभ था और उनकी उम्र 55 साल थी। इस खुदकुशी पर पुलिस महकमा भी हैरान है।