ब्रेकिंग: IG जैदी के बाद DSP की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती

<p>कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले में लॉकअप में हुई सूरज की हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे DSP मनोज जोशी की तबीयत बिगड़ गई है। इसी के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवा दिया गया है। इससे पहले कंडा जेल में आईजी जैदी की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें IGMC भर्ती करवाया गया था।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, मनोज को हर्निया की शिकायत है और वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ रमेश ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि मनोज जोशी को पेनफुल हर्निया की शिकायत है जिसका इलाज चल रहा है।</p>

<p>मनोज जोशी गुड़िया रेप मर्डर के दौरान डीएसपी ठियोग में तैनात थे। ऐसा भी सामने आया कि जब तक वह मामले की जांच कर रहे थे जांच सही दिशा में चल रही थी, लेकिन बाद में राजनीतिक दखल एवं एसआईटी ने मामले का रुख ही मोड़ दिया। गौरतलब है कि पुलिस कर्मियों के मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को जिला अदालत में होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

कमलेश को जिताओ, विधायक के साथ सीएम पाओ : मुख्यमंत्री

देहरा: चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए देहरा विधानसभा…

5 hours ago

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक जमा करवाएं आवेदन

धर्मशाला, 08 जुलाई: हिमाचल प्रदेश विवि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में शिक्षा सत्र 2024-25 में…

5 hours ago

सत्ता का दुरऊपोग लंबे समय तक नहीं चलेगा: बिंदल

धर्मशाला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने घर घर संपर्क अभियान देहरा में कहा…

5 hours ago

पंडित चंद्रधर गुलेरी की कहानियों पर की चर्चा

धर्मशाला, 08 जुलाई: भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंडित चंद्रधर गुलेरी शर्मा जयंती…

5 hours ago

आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान 3.31 करोड़ की अवैध शराब, नकदी, आभूषण जब्त

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में होने वाले उप-चुनावों के…

5 hours ago

‘इंदिरा प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का महिलाओं को मिल रहा है लाभ’

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा प्यारी…

5 hours ago