Follow Us:

कुल्लू: रोहतांग टनल के पास हुआ हिमस्खलन, मची अफरा-तफरी

ग़ौरव |

किन्नौर के बाद कुल्लू जिला के कंगनीनाला में हिमस्खलन होने की ख़बर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को सोलंगनाला से करीब पांच किलोमीटर रोहतांग टनल की तरफ कंगनीनाला के पास ग्लेश्यिर गिरने की जानकारी है। इससे ग्रेफ की कॉलोनी बाल-बाल बच गई है।

हालांकि, हिमस्खलन होने से शाम के समय से यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रोहतांग टनल के निर्माण में लगे मजदूरों और ग्रेफ की कॉलोनी के कौने से होकर यह ग्लेश्यिर गुजरा। इसके चलते यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।