Follow Us:

किन्नौर: पुलवामा हमले के बाद मौत बनकर आई बर्फीली चट्टान, खा गई हिमाचल का एक और जवान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कांगड़ा निवासी तिलक राज शहीद हो गए थे। इस घटना के दर्द अभी भरा नहीं था कि जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से बिलासपुर के जवान राजेश कुमार की मौत हो गई है। हालांकि पांच जवान लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद से जिला में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि किन्नौर- तिब्बत बॉर्डर शिपकिला के पास बर्फीली चट्टान की चपेट में आने से भारतीय सेना के 6 जवान लापता हो गए, जिसमें से अभी तक केवल एक जवान को ही ढूंढा जा सका है। राजेश भारतीय सेना की जेके राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अन्य जवानों की तलाश जारी है।