Follow Us:

त्रिची एयरपोर्ट पर दीवार से टकराया एअर इंडिया का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

गुरुवार को त्रिची से दुबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के साथ हादसा होते-होते बचा। टेक ऑफ करते समय विमान का टेक ऑफ व्हील कई इमारतों से टकराया। इस विमान में सवार 136 लोग सुरक्षित हैं। विमान के साथ हुए इस हादसे के बाद इसका रूट बदलकर इसे मुंबई में लैंड करवाया गया ताकि विमान की जांच की जा सके।

जानकारी के मुताबिक इस टक्कर के साथ विमान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे त्रिची एयरपोर्ट की दीवारें भी टूट गईं।

हालांकि तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री वेलामांडी एन एनटराजन भी घटनास्थल पर गए। उन्होंने कहा, 'दुबई जा रही फ्लाइट का टेक ऑफ व्हील कई दीवारों से टकरा गया। विमान में सवार लोग सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। यहां पर एयरपोर्ट के अधिकारी मामले की समीक्षा कर रहे हैं। एयरपोर्ट को सुचारू रूप से संचालिन करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।