शराब के नशे में चूर बेटे ने किया बिमार मां से दुष्कर्म, मामला दर्ज

<p>आंध्र प्रदेश के कृष्&zwj;णा जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में चूर होकर अपनी 86 साल की मां से दुष्कर्म कर दिया। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब उनके पड़ोसी घर में आए और बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला रोती हुई दिखाई दी।</p>

<p>मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी अकुनुरू गांव का रहने वाला है और वह लॉरी ड्राइवर का काम करता है। शिकायत दर्ज होने के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन 48 साल का आरोपी काम से घर लौटा वह शराब के नशे में चूर था। उस दिन घर पर कोई नहीं था। उसकी बीमार मां बिस्तर पर पड़ी थी। आरोपी ने नशे में मां के साथ रेप किया। मां शरीर से कमजोर होने के कारण उसका विरोध नहीं कर पाई और बिस्तर पर पड़ी रही।</p>

<p>वह दर्द से तड़पती रही और उसकी रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर पर आए तो उन्हें महिला ने रेप की घटना के बारे में बताया। फिर एक सामजिक कार्यकर्ता की मदद से मामला दर्ज करवाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का घटना से 2 दिन पहले ही मां से झगड़ा हुआ था।</p>

<p>वह नाराज होकर घर से निकला और उड़ीसा चला गया था। वहां से लौटने के बाद उसने शराब पी। घर पर कोई ना होने पर उसने मां के साथ रेप किया। इस बारे में सर्किल इंस्&zwj;पेक्&zwj;टर पी काशी विश्&zwj;वनाथ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में महिला से रेप की भी पुष्टि हुई है। आरोपी शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने भाइयों के साथ घर पर रहता था, लेकिन घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago