Follow Us:

बस का अगला पहिया रोड से नीचे उतरा, बाल-बाल बची सवारियां

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोमवार को डंडी से संघणी जा रही रामा बस नंबर (एच.पी. 37ए-9100) लचोड़ी के पास रास्ते दुर्घटना की शिकार होते-होते बच गई। दरअसल यहां रास्ते पर पेड़ गिरा था। बस को साइड से निकालते वक्त बस का अगला पहिया रोड से उतर गया। चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को नियंत्रण में कर लिया जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। सभी सवारियां बिल्कुल सुरक्षित है।