Follow Us:

सिद्धू मूसेवाला को सबसे करीब से गोली मारने वाला शूटर्स अंकित सिरसा गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने शुटआउट में शामिल एक और आरोपी अंकित सिरसा और उसके साथ सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है…

डेस्क |

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने शुटआउट में शामिल एक और आरोपी अंकित सिरसा और उसके साथ सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बीती रात दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अंकित ने सबसे करीब जाकर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी थी।

पुलिस की मुताबिक 9वीं पास अंकित सिरसा ने 4 महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नाई गैंग को जॉइन किया था और सिद्धू मूसेवाला उसका पहला मर्डर था। उसने दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं। अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया था। प्रियव्रत फौजी के साथ अंकित उसकी गाड़ी में ही मौजूद था। शुरू में अंकित और फौजी दोनों एक साथ भागे थे।

बता दें कि प्रियव्रत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला मामले में 4 शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शूटर्स की धरपकड़ जारी है।