Follow Us:

शिमला के देहा में सेब से लदी पिकअप हादसे का शिकार, ठेकेदार की दर्दनाक मौत

पी. चंद |

देहा में बीती रात एक सड़क हादसे में सेब ढुलाई के ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती मध्यरात्रि देहा के पलाई कैंची में हुआ। मृतक की पहचान कोटखाई निवासी सुशील (38) के रूप में हुई है। 

पिकअप सेब की 100 पेटी लादकर ढली फल मंडी जा रही थी। सुशील पिकअप के पीछे अपनी कार में आ रहा था जबकि सेब से लदी पिकअप को मंडी जिला का कोटली निवासी हेमराज चला रहा था।

शनिवार रात साढ़े 12 बजे के करीब पिकअप एच.पी. 63-7052 पलाई कैंची पहुंची, तो चढ़ाई पर पिकअप बैक होने लगी। इतने में सुशील अपनी कार से उतरा ओैर बेैक होती पिकअप को रोकने के लिए पिछले टायर पर पत्थरों को लगाने की कोशिश करने लगा। लेकिन पिकअप ने संतुलन खो दिया और पलट गई। 

सुशील पिकअप की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे ठियोग सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। पिकअप चालक भी हादसे में घायल हुआ है।