Follow Us:

सिक्किम में सेना की गाड़ी हादसे का शिकार, 3 जवानों सहित 4 की मौत

|

सिक्किम में सेना की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 सैन्यकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सैनिक घायल हुआ है। घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा रविवार को नाथुला में चीन-भारत सीमा के पास पेश आया है। 

जानकारी के अनुसार सेना की एक गाड़ी नाथुला के पास बर्फ से लदे जवाहर लाल नेहरू रोड पर 17 मील की दूरी पर फिसल गया, जिसके बाद वह खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन सैनिकों और एक कर्नल के 13 वर्षिय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य जवान घायल हो गया।