<p>ऊना के हंबोली गांव में एक महिला पर दराट से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक परिवार की तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। महिला को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी गुरुवार सुबह खेतों में पानी लगाने गई थी। उसी दौरान उसी के गांव के कुछ लोग वहां आ गए। उन्होंने आते ही पानी का रूख अपने खेत की ओर कर लिया। सुनीता के विरोध करने पर दंपति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।</p>
<p>सुनीता ने बताया कि इसी दौरान अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। सभी लोगों ने मिल कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली और उस पर दराट से वार कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 323, 504 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1446).jpeg” style=”height:340px; width:650px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है।…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…