कुलदीप पठानिया पर हमला, अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल

<p>विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थमते ही मारपीट का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब कांग्रेस कुलदीप सिंह पठानिया ककीरा से अपना डोर-टू-डोर प्रचार समाप्त कर वापस आ रहे थे तो पातका के पास कुलदीप पठानिया और उनके गनमैन पर जानलेवा हमला हो गया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि इस हमले में कुलदीप पठानिया का अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिससे PHC सिहुंता से टांडा रैफर कर दिया गया है।</p>

<p>वहीं ,आरोप लगाया जा रहा है कि इस मारपीट में खुद विक्रम जरयाल शामिल थे और उन्होंने कुलदीप पठानिया के&nbsp; साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गाड़ी के दरवाजों को जबरदस्ती खींच-खींच कर तोड़ दिया गया। इस दौरान उनके साथ वहां मौजूद 2 अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।</p>

<p>बताया जा रहा है कि इस हमले के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया और वहां तैनात ITBP की टीम ने लगभग दो घंटे के बाद मौके पर पुहंच कर स्थिति को शांत किया। बहरहाल, कुलदीप पठानिया ने विक्रम जरियाल पर हमले करने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी चुवाड़ी महेंद्र सिंह राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दो पक्षों की शिकायत आई हैऔर पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago