Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, हिमाचल का जवान शहीद

समाचार फर्स्ट |

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया। जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये जवान पुंछ सेक्टर के सब्जियान क्षेत्र में स्थित आर्मी पोस्ट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शहीद हुआ जवान सेना की 44 आरआर का हिस्सा था। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सुबह 4 बजे हिमस्खलन आया। इसी दौरान लांस नायक सपन मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। लांस नायक सपन मेहरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे।

जो जवान घायल हुआ है उसकी पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, उन्हें पास के ही आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन होने के तुरंत बाद अन्य जवानों ने वहां पर जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।

बता दें कि इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड और बर्फबारी से आम आदमी के साथ-साथ सेना के जवान के लिए भी वहां रहना काफी मुश्किल हो जाता है। हिमस्खलन के कारण इससे पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।