Follow Us:

बद्दी प्रिंसिपल मर्डर केस: वारदात के मास्टरमाइंड चढ़े पुलिस के हत्थे

डेस्क |

बद्दी के नालागढ़ में शिवालिक स्कूल प्रिंसिपल मर्डर केस में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इससे पहले पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गोवा फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को पंजाब के अमृतसर से ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए पिछले तीन महीने से प्रिंसिपल भगत राम के मकान की रैकी कर रहे थे। पुलिस ने पहले पकड़े गए 6 आरोपियों से करीब पांच लाख की नगदी बरामद की है।