Follow Us:

एक्सिडेंट में घायल मौत से जूझ रहा है संजीव, परिवार के पास नहीं है इलाज के पैसे

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

कांगड़ा जिला के रैहन में पिछले दिनों सड़क हादसे के शिकार संजीव कुमार अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। जबकि, उनका ग़रीब परिवार उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने की आस में इधर-उधर भटक रहा है। संजीव को इलाज के लिए सहायता की सख्त जरूरत है।

दरअसल, पिछले दिनों रैहन में आवारा पशु के अचानक आने से बाइक सवार संजीव बुरी तरह घायल हो गए थे। उस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजा के तालब के नीजि अस्पताल मे ले जाया गया, जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें  पठानकोट के राज निजी अस्पताल को रैफर कर दिया गया। लेकिन, उनकी हालत अस्पताल में क्रिटिकल बनी हुई है। जबकि, उनके मां-बाप इलाज के लिए पैसों के लिए भटक रहे हैं। संजीव के पीछे उनके दो बच्चे और पत्नी हैं, जो रोज ईश्वर से उनके ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।

सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु अक्सर यात्रियों की जान के लिए आफत बनते जा रहे हैं। वही, पशु भी तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से बेमौत मर रहे हैं। संजीव कुमार भी अपनी बाइक से एक निजी होटल से काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर आवारा पशु आ गए। इस दौरान उनकी बाइक स्कीट की और दूसरी तरफ खड़ी कार से टकरा गई। इस दौरान संजीव बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया।

फिलहाल इलाज के लिए संजीव के गांव के लोग चंदा जुटा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि वह संजीव की जान बचाने में साथ दे।