शाहपुर के धारकंडी में भालू ने व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

शाहपुर के धारकंडी में भालू ने बुधवार दोपहर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रिडकमार के घटारडा निवासी विक्रम बुधवार को साथ लगते जंगल में अपनी बकरियां चराने ले गया था कि दोपहर करीब डेढ़ बजे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि विक्रम को बचाने के लिए उसका कुत्ता भालू पर झपट गया। इस दौरान कुछ ही दूरी पर भेड़ बकरियां चरा रहे एक अन्य व्यक्ति और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस कारण भालू वहां से भाग गया। इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। शाहपुर धारकंडी क्षेत्र में इससे पहले भालू दो अलग-अलग हमलों में महिला और पुरुष को घायल कर चुका।

एसडीएम जगन ठाकुर ने कहा कि यह चिंता का विषय है तथा इस बारे डीएफओ धर्मशाला को फोन कर इस पर तुरन्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। भालू को पकड़ने व घायल को तुरन्त राहत राशि देने के निर्देश भी दे दिए है।

Samachar First

Recent Posts

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 mins ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

33 mins ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

3 hours ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

16 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

16 hours ago