Follow Us:

ऊना: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नवनीत बत्ता |

ऊना के हरोली को तहत पंगोडा में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नरदेव सिंह (34) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक नरदेव सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान एक कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रिय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, एएसपी दिनेश कुमार ने बताया  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थानिय लोगों से पुछताछ की जा रही है। 

वहीं, एक ओर हादसा पेश आया है जिसमें राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर गंबरपुल के पास  भेडली स्थान पर आज सुबह एक कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें HRTC  के कार्यकारी निदेशक विवेक कुमार सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे।जबकि इस हादसे में उनका कार चालक घायल हुआ है।

घायल चालक को बिलासपुर अस्पताल भर्ती करवाया  गया है। बताया जा रहा है कार्यकारी निदेशक पथ परिवहन निगम  विवेक कुमार की गाड़ी बिलासपुर  से स्वारघाट की तरफ जा रही थी तभी उनकी कार  (HP 52B 0022) की टक्कर ट्रक  (HP 24C2723) के साथ हो गई।