Follow Us:

धर्मशाला: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

बिट्टु सूर्यवंशी |

धर्मशाला के चरान पुल पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार सुबह एक बाइक सवार को टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक जोर से गिरा और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

सेना की गाड़ी ने घायल को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया। सेना के जवानों ने अस्पताल के डॉक्टरों को बताया कि घायल को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया और वह सड़क पर तड़प रहा था। अभी तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति नाजूक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।