कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर18 मील के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब मनाली का छियाल निवासी सुनील ठाकुर (26) पतलीकूहल की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था कि 18 मील के पास वह नियंत्रण खो बैठा और बाईक HP-58-9585 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिससे युवक को गहरी चोटें पहुंची और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और हादसे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। DSP मनाली पुनीत रघु ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



