<p>बिलासपुर के अंतर्गत पड़ते घुमारवीं में एक महिला ने बुधवार देर रात को पुलिस धाना घुमारवीं में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने बताया की अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की है। महिला ने बताया कि उसकी 10 साल की बेटी जो सरकारी स्कूल में पढ़ती है, बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी।</p>
<p>इस दौरन बीच रास्ते दो अज्ञात लोगों ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर एक वाहन चालक रुक गया। वाहन को देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर लोग भी इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गई। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत घुमारवीं पुलिस को दी।</p>
<p>वहीं, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता अभियोग की धारा 363, 511 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3081).jpeg” style=”height:1280px; width:939px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…