क्राइम/हादसा

बिलासपुर: स्वारघाट में मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ नकदी ले उड़े चोर

प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां तक की चोर अब मदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। मंदिर में चोरी की घटना का ताजा मामला बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के तहत पड़ती ग्राम पंचायत री में सामने आया है। यहां चोरों ने गांव तीऊन में स्थित महाकाली माता के मंदिर का दान पात्र का ताला तोड़ नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

चोरी की घटना की जानकारी उस समय लगी जब बुधवार सुबह मंदिर का पुजारी पूजा करने मंदिर में पहुंचा और पाया कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ है। पुजारी ने इस संबंध में मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म सिंह ठाकुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही कमेटी प्रधान ने स्वारघाट पुलिस थाना को घटना के बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी हरपाल सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की।

कमेटी के प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इस मंदिर में कई बार चोरियां हुई हैं लेकिन आज तक कोई भी चोर हाथ नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि चोर मुख्य दान पात्र से नकदी ले उड़े हैं जबकि बाकी कमरों का सामान यथावत कमरों में ही पाया गया है। चोरों ने गल्ले को ही निशाना बनाया है, जिससे यही प्रतीत होता है कि कोई नशेड़ी युवकों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago