Follow Us:

बिलासपुर: रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर के चमौली नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शव नाले के साथ लगती सड़क से करीब 100 मीटर दूरी पर पड़ा था। चमौली नाले पर पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर किन रहस्यमयी परस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की गिरकर मृत्यु हुई है या फिर शव को एकांत स्थान का लाभ उठाते हुए किसी ने हत्या कर ठिकाने लगाया है।