Follow Us:

नालागढ़ की दवा कंपनी में ब्लास्ट, 6 लोग घायल

|

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक दवा कंपनी में धमाका होने से 6 कामगार घायल हो गए हैं। धमाका औद्योगिक क्षेत्र बागवानियां स्थित श्री निवास में सुबह 11 बजे हुआ। फौरन कर्रवाई करते हुए घायलों को नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करावा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कंपनी में लाइट नहीं थी जिस कारण जब कर्मचारी ने जेनरेटर चलाने का प्रयास किया तो अचानक ड्रायर रूम में जोर से धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि साथ लगते कमरों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए।

इन कमरों में कुछ महिला कामगार ड्यूटी पर थीं। दरवाजे और खिड़की के कांच गिरने से ये महिलाएं घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।