हमीरपुरः दो परिवारों में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प, खूब चले दराट-डंडे और लात-मुक्के

<p>जिला हमीरपुर के नादौन के गांव कुठियाना में बीती शाम को दो परिवारों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह मामला जमीनी मामले को लेकर हुआ है जिसमें दोनों तरफ से खूब दराट, डंडे, लात और मुक्के चले। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। गांव कुठियाना के निवासी सूरम सिंह ने अपने पड़ोसी हंस राज जो नौंहगी पंचायत के प्रधान भी हैं, उन पर और उनके भाई पवन कुमार के अलावा अजय कुमार, मनोज कुमार, संसारो देवी, मिलापो देवी, रीता देवी, पूनम कुमारी और कुछ बाहर के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।<br />
&nbsp;<br />
इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में सूरम सिंह ने आरोप लगाया कि हंसराज और उनके परिवार के लोगों ने उनके घर में घुस कर, उन पर और उनके परिवार पर दराट, लाठीचार्ज और लात-मुक्कों से हमला किया और मारपीट की। इस झडप में उन्हें और उनकी भाभी शारदा कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पंचायत प्रधान हंसराज ने सूरम सिंह पुत्र पर्स राम और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। हंस राज ने पुलिस को शिकायत दी है कि संपर्क सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा था।</p>

<p>सूरम सिंह और उसके परिवार के लोगों ने काम को रोका लेकिन उनसे और उनके परिवार से मारपीट की, जिससे एक महिला सहित उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं और घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

10 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

31 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

56 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago