Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली NH पर ब्यास किनारे लुढ़की बोलेरो, 2 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पनारसा के पास सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए।  

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर अखबारों को लेकर मंडी से कुल्लू की तरफ जा रही थी। इस बीच पनारसा के पास गाड़ी स्किड होकर अनियंत्रित हो गई और ब्यास किनारे जा पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

एएसपी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अशोक और लवली निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवली ने लिफ्ट ली थी। वहीं, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।