चंबा में बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

<p>हिमाचल के जिला चंबा में हो रही बर्फबारी आज दो लोगों की जान पर भारी पड़ गई। बर्फ पर फिसलने से एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत सनुहू के गग्गल नामक स्थान पर हुआ है। जानकारी के अनुसार बर्फ पर फिसलने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सियुल नदी में जा गिरी।</p>

<p>उधर डीएसपी राम करण राणा का कहना है कि बुधवार को लगभग 06:00 बजे शाम पुलिस थाना किहार में सूचना मिली कि एक अल्टो गाड़ी जो चंबा से भांदल से की तरफ जा रही थी, गगल मोड़ में कैंथली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है और सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खड्ड में गिर गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना किहार से एक पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और वहां पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार पांचों व्यक्तियों को दुर्घटना स्थल से निकाल कर स्थानीय हॉस्पिटल किहार ले गए।</p>

<p>गाड़ी में सवार 5 व्यक्तियों की पहचान 29 साल के नरेंद्र सपुत्र नेक राज गांव जलोट डाकघर संघनी, 40 साल के सुभाष सपुत्र प्रेम लाल खनेई डाकघर भांदल, राजेश कुमार सपुत्र अमर सिंह गांव कौंडी डाकघर संघनी, 50 साल के नूर मुहम्मद सपुत्र सुवारु गांव विदवाड़ डाकघर संघनी तहसील सलूनी जिला चंबा और 57 साल के निर्मल सुपुत्र केसरी सिंह गांव छतड़ी डाकघर शाहपुर जिला कांगड़ा जोकि भंदल स्कूल के प्रिंसीपल हैं के रूप में हुई है। इन सभी में से नूर मोहम्मद और निर्मल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टर्स ने नरेंद्र और सुभाष को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल चंबा के लिए रेफर कर दिया है।</p>

<p>छानबीन के दौरान पता चला है कि दुर्घटना चालक की तेज रफ़्तारी और लापरवाही के कारण हुई है। जिस पर चालक नरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 279, 337, 304A के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago