ऊना में चोरों के हौंसले बुलंद, पार्किग से उड़ा ले गए बोलेरो कार

हिमाचल में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पार्किंग से भी गाड़ियां चुराने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऊना में एमसी पार्क के सामने बनी पार्किंग से शातिरों ने बोलेरो कार पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कोदी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। तफ्तीश में अभी तक कोई ठोस सुराग़ हाथ नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक डठवाड़ा के बलवान सिंह दो दिन पहले अपनी बोलेरो कार (एचपी 72-7560) को पार्किंग में खड़ा करके चले गए थे। जब वह वापस आए तो गाड़ी पार्किंग से गायब थी। बदहवास हालत में बलवान चारो तरफ गाड़ी खोजने लगे। लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चला।

आखिर में बलवान ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसपी ऊना का कहना है कि मामले में जांच जारी है। उम्मीद है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन, जिस अंदाज में चोर पार्किंग से ही गाड़ी उड़ा ले गए… यह पार्किंग मालिकों के लिए कम ख़तरे की घंटी नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

12 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

15 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago