<p>यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक एंबुलेंस और कार में जबरदस्त टक्कर हुई है जिसमें 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और हाईवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।</p>
<p>प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की नोएडा की तरफ से एक एंबुलेंस शव को लेकर बिहार जा रही थी। एंबुलेंस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर से आ रही 2 गाड़ियों से टकराई और मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार के परखच्चे उड़ गए। आस-पास के लोगों को पुलिस और हाईवे कर्मियों को इसकी जानकारी दी जिसपर कार्रवाई करते हुए कर्मियों ने एंबुलेंस और कार को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया।</p>
<p>घटना की जानकारी के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…