Follow Us:

Breaking: 50 किलो से ज्यादा गोमांस के साथ 1 महिला समेत 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पी. चंद, शिमला |

बरोटीवाला में आज रविवार दोपहर को 1 महिला समेत 2 व्यक्तियों को गौ तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 50 किलो से ज्यादा गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में गौ मांस की तस्करी करते थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई अमल में लाई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।