Follow Us:

Breaking: रिटायर्ड मेजर जनरल ने खुद को मारी गोली, मौत

पी. चंद, शिमला |

शिमला के होलीलॉज के पास एक रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जनरल की मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चंद्र मोहन शर्मा पूर्व में हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आवास के पास की यह घटना है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची गई है, और तफ्तीश कर रही है। घटना के पीछे के कारणों की पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, पूर्व चेयरमेन का शव उनके आवास के बेसमेंट में मिला है। सेना में सेवाएं देने के बाद शिमला के चंद्र मोहन शर्मा जनवरी 2009 से जून 2013 तक हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रह चुके हैं। DSP प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।