Follow Us:

BREAKING: किन्नौर में मिला कांगड़ा के लापता जवान का शव, सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

पी. चंद |

20 फरवरी से इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर ग्लेशियर में लापता एक और जवान का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कांगड़ा के 24 साल के नितिन राणा के तौर पर की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ घंटों में बचे हुए 2 जवानों को भी तलाश लिया जाएगा। पूह के एडीएम शिव मोहन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को किन्नौर में ग्लेशियर की चपेट में आने से 5 जवान लापता हो गए थे, जबकि एक को तुरंत ही बर्फ से निकाल लिया गया था, जिसने पूह पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। अब तक 5 में से 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें 2 हिमाचल और एक पश्चिम बंगाल का जवान शामिल है। करीब 500 जवान ग्लेशियर में लापता सैनिकों को तलाशने में लगे हुए हैं। इसके लिए डीआरडीओ की भी मदद ली गई है।