मंडी में बाडूगुमाणू सड़क पर शहर से 7 किलोमीटर दूर जरल के पास एक पुल अचानक ढह गया। पुल के गिरने से करीब आधा दर्जन पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। करीब 20 साल पहले बनाया गया ये 7 मीटर लंबा पुल तुंगल घाटी को मंडी से जोड़ता था। गनीमत ये रही कि उस समय कोई भी वाहन पुल पर गुजर नहीं रहा था। जानकारी के अनुसार पुल की एक एवेटमैंट अचानक ढह गई जिससे पुल खड्ड में जा गिरा।

पुल गिरने की हो रही जांच

PWD विभाग के एडीओ ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने यातायात बहाल करने के लिए बाइपास रोड का निर्माण किया। जिसे दोपहर बाद करीब 3 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। अधिशाषी अभियंता जे. वैद्य ने बताया कि पुल के गिरने के कारणों की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…