Categories: हिमाचल

हिमालय क्षेत्र के पहाड़ों पर होने वाली हलचल पर अब ड्रोन रखेगा नजर

<p>हिमालय क्षेत्र के पहाड़ों पर होने वाली हलचल पर अब ड्रोन नजर रखेगा। ड्रोन में लगे उच्च तकनीक के कैमरों से चप्पे-चप्पे की जानकारी मिलेगी। आपात स्थिति में लोगों व प्रशासन को समय रहते सटीक जानकारी मिलने से जानमाल का नुकसान कम होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के विशेषज्ञों ने 3डी ड्रोन तकनीक विकसित की है। यह ड्रोन किसी भी तरह के मौसम में मैपिंग करने में सक्षम है।</p>

<p>ग्लोबल वार्मिग से हिमालय क्षेत्र की जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। इससे पिछले दो दशक में बादल फटने, मूसलधार बारिश, बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है।</p>

<p>IIT मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों की ओर से ईजाद की गई इस तकनीक में स्ट्रक्चर फॉर मोशन, मल्टी व्यू स्टीरियो व सरफेस रिकंस्ट्रक्शन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। इससे ड्रोन में लगे कैमरे को किसी भी दिशा में घुमाकर तस्वीरें ली जा सकती हैं।</p>

<p>डॉ. डिरिक्स पी. शुक्ला, सहायक प्रोफेसर आइआइटी मंडी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर कल तक सेटेलाइट से नजर रखना संभव था। अब 3डी तकनीक से पहाड़ के चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। यह तकनीक सेटेलाइट के मुकाबले सस्ती है और डाटा भी जल्द उपलब्ध होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

59 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago