Follow Us:

हमीरपुर: आग की भेंट चढा मकान, 8 लाख का नुकसान

कमल, हमीरपुर |

हमीरपुर में देर रात शुक्रवार को दरोदंला गांव में शॉर्ट सर्किट होने से रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन फायर बिग्रेड के मौक पर पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था।

आग इतनी तेजी से भड़की की देखते ही देखते दो कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा सारा सामान इमारती लकडी,  घरेलू सामान, के साथ साथ अस्सी हजार रूपये की नगद भी जलकर राख हो गई। यह आगजनी राम सिंह सपुत्र लुहरू राम के घर मे हुई। पीडित राम सिंह ने बताया कि घर में रखे हुए महंगे उपकरण भी आग की भेंट चढ़  गए हैं। इस घटना के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा।  उनका करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन मदद की गुहार लगाई है।

फायर अधिकारी राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि गावं दरोदंला में आगजनी की वजह से लाखों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गाड़ी के पहुंचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था, बाद में विभागीय कर्मियों ने आग पर काबू पाया।