Follow Us:

कुल्लू: मलबे में फिसलकर खाई में गिरी बस, 12 यात्री घायल

नवनीत बत्ता |

मनाली के कलाथ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। बता दें कि बस मनाली से कुल्लू जा रही थी। सड़क में भूस्खलन होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में सवार करीब 32 यात्रियों में से एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें से सरकारी अस्पताल में आधा दर्जन घायलों का ईलाज चल रहा है। जबकि, मनाली के निजी अस्पताल में भी आधा दर्जन घायलों का ईलाज चल रहा है।

डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि कलाथ के पास 8:30 बजे के समय कलाथ के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें सवार 32 यात्रियों में से दर्जन भर लोग घायल हुए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे से बस फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।