Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 50 फुट खाई में जा गिरी बस, घायल अस्पताल भर्ती

सुनील ठाकुर |

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे के आस-पास हुई है। हादसे में बस करीब 50 फुट नीचे खाई में गिर गई है, करीब 15 घायलों को अस्पताल ले गए हैं, जिनमें से 4-5 टूरिस्ट गम्भीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत 'री' के पास नेशनल हाईवे 205 गरामोड़ा में निजी वोल्वो बस जो करीब 40 टूरिस्टों को लेकर मनाली से वापिस जा रही थी, अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कायस ये लगाए जा रहे हैं कि सुबह के समय बारिश की हल्की बूंदाबांदी भी हादसे का कारण हो सकती है।